{"_id":"64a1c4497d6be769270ed1f6","slug":"tractor-collided-with-bike-riders-one-died-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1324-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
Mon, 03 Jul 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में पचलाना मार्ग पर चिलकुनियां चौराहा के निकट ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सड़क हादसे में मौत नत्थूसिंह (55) निवासी ग्राम पचलाना की हुई। वह अपने भतीजे दिनेश के साथ बाजार से सामान की खरीदारी कर वापस बाइक से जा रहा था। चिलकुनियां चौराह पर उनकी बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। हादसे राहगीर एकत्रित हो गए। सड़क हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को अस्पताल में भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने नत्थूसिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुत्र दीपचंद सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि हादसे में मृतक नत्थूसिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि हादसे में मृतक नत्थूसिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन