{"_id":"60a2b6918ebc3e6acb012bdd","slug":"toute-rain-alert-issued-in-the-district-on-18-and-19-ma-mainpuri-news-agr492277835","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताउते: 18 और 19 मई को जिले में बारिश का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताउते: 18 और 19 मई को जिले में बारिश का अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ताउते तूफान का असर मैनपुरी में भी नजर आने लगा है। सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र ने 18 और 19 मई को तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों से गेहूं की फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए कहा गया है।
तटीय क्षेत्र में ताउते तूफान ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। लेकिन मैनपुरी में भी इसका असर नजर आने लगा है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जो दिन में भी नहीं हटे। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ताउते के चलते 18 और 19 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तूफान के चलते जिले में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होनी की प्रबल आशंका है। ऐसे में किसान गेहूं की फसल और भूसे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लें, जिससे उनकी फसल खराब न हो। साथ ही मक्का की फसल में अधिक पानी न भरने की भी सलाह दी है। उन्होंने बताया कि अगर मक्का की फसल में पानी होगा तो तेज हवाओं से वह गिर जाएगी।