फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists will have to take tickets to see Kanch Mahal and Lodi Tomb in Sikandra Monument

Agra: सिकंदरा में कांच महल और लोदी मकबरे पर लग गया 'टिकट', पार्किंग में चेकिंग के कारण हुआ बदलाव

Tue, 15 Nov 2022 06:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Nov 2022 06:06 AM IST
सार

अकबर के मकबरे सिकंदरा के प्रवेश द्वार पर होने वाली टिकटों की चेकिंग को अब पार्किंग में कर दिया गया है। इससे स्मारक के बाहर बने कांच महल और लोदी मकबरे के लिए भी तभी प्रवेश मिलेगा, जब अकबर के मकबरे का टिकट खरीदा हो।

विज्ञापन
Tourists will have to take tickets to see Kanch Mahal and Lodi Tomb in Sikandra Monument
लोदी का मकबरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अकबर के मकबरे के पास कांच महल और लोदी के अज्ञात मकबरे को देखना है तो सिकंदरा स्मारक का टिकट खरीदना होगा। कांच महल और लोदी मकबरे को एएसआई ने टिकट वाले स्मारक में घोषित नहीं किया है, लेकिन सिकंदरा परिसर की व्यवस्थाएं ऐसी की हैं कि इन दोनों स्मारकों को टिकट खरीदकर ही देख सकेंगे।

विज्ञापन

 
अकबर के मकबरे सिकंदरा के प्रवेश द्वार पर होने वाली टिकटों की चेकिंग को अब पार्किंग में कर दिया गया है। इससे स्मारक के बाहर बने कांच महल और लोदी मकबरे के लिए भी तभी प्रवेश मिलेगा, जब अकबर के मकबरे का टिकट खरीदा हो। इस नई व्यवस्था से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी परेशान हैं। एएसआई की व्यवस्था उनके लिए महंगी साबित हो रही है। 

विज्ञापन

अनगिनत रिश्तों को सिकंदरा में किया गया तय

सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे में महज 10 साल पहले तक कांच महल और लोदी मकबरे के पास खुला मैदान था, जिसकी चहारदीवारी बनवाई गई। मकबरे के प्रवेश द्वार पर ही बायीं ओर टिकट काउंटर था, जहां से टिकट खरीदकर मुख्य गेट पर ही टिकट और सुरक्षा जांच होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में टिकट काउंटर पार्किंग में बनवा दिया गया, लेकिन जांच मुख्य द्वार पर ही हो रही थी। इससे बाहर का पार्क खुला था, जहां अनगिनत रिश्तों को तय किया गया। शादी के लिए परिवार यहीं पर पार्क में मुलाकात करते थे। नई व्यवस्था में पार्किंग में ही टिकट और जांच के कारण कांच महल और लोदी मकबरे तक टिकट के बिना नहीं जा सकेंगे।

दोनों स्मारक निशुल्क हैं, फिर ऐसा बदलाव क्यों

टूर ऑपरेटर सुमति उपाध्याय ने कहा कि आगरा में केवल आठ स्मारकों पर ही टिकट है, लेकिन एएसआई ने कांच महल और लोदी मकबरे तक जाने के लिए टिकट को अनिवार्य कर दिया है। यह दोनों स्मारक निशुल्क हैं। एएसआई की वेबसाइट में भी दोनों का टिकट नहीं खरीद सकते तो ऐसा बदलाव क्यों किया गया कि फ्री की जगह हमें टिकट लेना पड़े।

निशुल्क देखने के लिए गार्ड के साथ जाना होगा

अधीक्षण पुरातत्वविद राजुकमार पटेल ने कहा कि हमने कांच महल और लोदी मकबरे पर टिकट नहीं लगाया है, बल्कि सिकंदरा स्मारक में प्रवेश की व्यवस्था बदली है। पहले मुख्य गेट पर टिकट चेकिंग थी, जिसे अब पार्किंग में नया कॉम्पलेक्स बनने पर शिफ्ट कर दिया गया है। अगर कोई कांच महल देखना चाहता है तो वह गार्ड के साथ जाकर नि:शुल्क देख सकता है, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed