फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists will get free entry to the Taj Mahal on 19th November

Taj Mahal: 19 नवंबर को मुफ्त में करिए ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Tue, 15 Nov 2022 09:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Nov 2022 09:09 PM IST
सार

अगर आप वीकेंड पर ताजमहल देखने को प्लान बना रहे हैं तो आपके के लिए खुशखबर है। 19 नवंबर को ताजमहल और आगरा फोर्ट समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Tourists will get free entry to the Taj Mahal on 19th November
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटकों के लिए खुशखबर है। 19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर 19 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश के सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि 19 नवंबर को शनिवार है। साप्ताहांत के कारण इस दिन पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। 

विज्ञापन

 
पहली बार ताजमहल में केवल प्रवेश निशुल्क होगा, लेकिन स्टेप टिकटिंग जारी रहेगी। यानी 50 रुपये का प्रवेश शुल्क 19 नवंबर को नहीं खरीदना होगा, लेकिन मुख्य गुंबद पर जाने और शाहजहां मुमताज की कब्र देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना पड़ेगा। 2016 से ताज के गुंबद पर लगाए गए अतिरिक्त टिकट को विश्व धरोहर सप्ताह या अन्य किसी भी निशुल्क व्यवस्था वाले दिन मुक्त रखा जाता था। 

विज्ञापन

कब्रें देखने के लिए लेना होगा टिकट 

अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल पर विश्व धरोहर सप्ताह में प्रवेश निशुल्क किया जा सकेगा, लेकिन मुख्य गुंबद पर शाहजहां मुमताज की कब्रें देखने जाने के लिए जो 200 रुपये का शुल्क लगता है, वह बरकरार रहेगा। भीड़ नियंत्रण के लिए इस बार यह कदम उठाया गया है। निशुल्क होने के कारण भारी संख्या में पर्यटक मुख्य गुंबद पर पहुंच जाते हैं, जिसे नियंत्रित करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Mainpuri By-Election 2022: डिंपल के खिलाफ बीजेपी ने क्यों दिया रघुराज शाक्य को टिकट, जानें चार प्रमुख कारण
 

आगरा किला में उद्घाटन, सीकरी में समापन

विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर को शुरू होगा जो 25 नवंबर तक विभिन्न स्मारकों में आयोजित किया जाएगा। एएसआई 19 नवंबर को आगरा किला के दीवान ए आम परिसर में विश्व धरोहर सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। समापन समारोह फतेहपुर सीकरी के पंच महल परिसर में होगा। पूरे सप्ताह स्वच्छता अभियान, ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं और क्विज कार्यक्रम होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed