फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists Will Get Free Entry To The Taj Mahal On 18th april

Taj Mahal: 18 अप्रैल को मुफ्त में करिए ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Mon, 15 Apr 2024 09:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 09:45 PM IST
सार

अगर आप ताजमहल देखने को प्लान बना रहे हैं तो आपके के लिए खुशखबर है। 18 अप्रैल को ताजमहल और आगरा फोर्ट समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
Tourists Will Get Free Entry To The Taj Mahal On 18th april
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटकों के लिए खुशखबर है। ताज, किला, सीकरी समेत सभी स्मारकों में विश्व धरोहर दिवस पर 18 अप्रैल को निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डाॅ. राजकुमार पटेल ने बताया कि अकबर का मकबरा, सिकंदरा में विश्व धरोहर दिवस पर टीयर्स के बच्चों के साथ कार्यक्रम किया जाएगा। 18 अप्रैल को किसी भी स्मारक में प्रवेश टिकट नहीं लिया जाएगा। सभी टिकट काउंटर बंद रहेंगे।
विज्ञापन


सीकरी में फेसिलिटी सेंटर होगा शुरू
विश्व धरोहर दिवस पर फतेहपुर सीकरी जाने वाले पर्यटक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के फेसिलिटी सेंटर को भी देख सकेंगे। म्यूजियम के सामने टकसाल भवन में एएसआई ने नया फेसिलिटी सेंटर बनाया है, जिसमें फतेहपुर सीकरी के निर्माण की कहानी और पुराने चित्रों के संयोजन के साथ हर इमारत के बारे में बताया गया है। दीवान-ए-आम की ओर से जाने वाले पर्यटकों के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर में ऑडियो-वीडियाे के जरिए भी कई जानकारियां दी जाएंगी। इंटरप्रिटेशन सेंटर से बाहर निकलकर ठीक सामने नए म्यूजियम में फतेहपुर सीकरी में वीर छबीली टीले के उत्खनन से प्राप्त प्रतिमाओं और मुगल काल के हथियारों, बर्तनों को प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed