फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists saw Taj in milky light of moon on Sharad Purnima in Agra

Agra: पूर्णिमा की धवल चांदनी में चमकी 'ताज' की खूबसूरती, दीदार कर पर्यटक कह उठे 'वाह'

Sun, 29 Oct 2023 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 01:45 PM IST
सार

आगरा में शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की धवल चांदनी में 'ताज' की खूबसूरती चमकी। दीदार करके पर्यटक कह उठे 'वाह'। वहीं दिन में 44 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया।  

विज्ञापन
Tourists saw Taj in milky light of moon on Sharad Purnima in Agra
ताज का दीदार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान में धवल रोशनी से जगमगाता चांद तो धरती पर दमकता अपना ताज। उत्तर प्रदेश के आगरा में शरद पूर्णिमा पर चांद की दूधिया रोशनी में जब संगमरमरी ताजमहल दमका तो सैलानियों को लगा मानो धरती पर जन्नत उतर आई। अब तक कहानियों में चमकी के किस्से सुन ताज पहुंचे पर्यटकों को चमकी तो नजर नहीं आई लेकिन ताज का चांद वाला मुखड़ा देखकर पर्यटक वाह-वाह कह उठे। 

विज्ञापन


बताते चलें कि रविवार को भी ताज रात्रि में खुला रहेगा। शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में ताज को निहारने के लिए 400 पर्यटकों ने टिकट बुक कराए थे। लेकिन 12 ने रद्द करा दिया। रात करीब 8:30 बजे से 50-50 के ग्रुप में सैलानियों को ताज के रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सचिन हत्याकांड: अफवाह फैलाई... झूठा मुकदमा दर्ज कराया, ससुरालीजन ने साक्ष्य मिटाए; हकीकत सुनकर सभी रह गए सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर आसमान में चांद पूरी आभा से चमक रहा था तो वहीं धरती का ताज दूधिया रोशनी में नीली आभा लिए दमक रहा था। ऐसा नजारा देखने के लिए 30 मिनट का समय सैलानियों को नाकाफी लगा और बेमन से उन्हें लौटना पड़ा। रात 12:30 बजे तक सैलानियों को ताज तक लाने और ले जाने का क्रम चला।

दिन में 44 हजार ने देखा ताज

शनिवार को सप्ताहांत होने के साथ-साथ पैट परीक्षा के चलते सैलानियों का हुजूम ताजमहल पर उमड़ा। दिन में कुल 44,951 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। सुबह से शुरू हुआ सैलानियों का सिलसिला दिन के साथ बढ़ता गया। रविवार को ताजमहल के टिकट काउंटरों से 3810 टिकट बिके वहीं ऑनलाइन 41,041 लोगों ने टिकट लिए। कुल 44,951 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। 

यह भी पढ़ेंः-  UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई

हाल ये था कि पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे तक पर्यटकों की कतार रही। सबसे ज्यादा दिक्कतें टिकट खरीदने में हुई, जहां काउंटर कम होने से लोगों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। यही हाल टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश में रहा। रविवार को भारी भीड़ के कारण ताजमहल के पश्चिमी गेट पर वाहनों की पार्किंग श्मशान घाट चौराहे तक हुई। दोपहर में अमरूद टीला पार्किंग फुल हो गई, जिससे बसों को सड़क के दोनों किनारों पर खड़ा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed