{"_id":"635d5ebbe2bd1821fe3ce9a3","slug":"tourists-reach-taj-mahal-in-record-numbers-for-first-time-in-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज के दीदार को सैलानी रहे बेकरार: लगीं कतार पर कतार, शनिवार को सीजन में पहली बार 38068 पर्यटक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज के दीदार को सैलानी रहे बेकरार: लगीं कतार पर कतार, शनिवार को सीजन में पहली बार 38068 पर्यटक पहुंचे
Sat, 29 Oct 2022 10:41 PM IST
अनुराग सक्सेना
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:41 PM IST
सार
दीवाली के बाद वीक एन्ड पर शनिवार को ताजमहल का दीदार करने 38068 पर्यटक पहुंचे। इसके चलते स्मारक देखने को पूर्वी व पश्चिमी द्वार पर लंबी-लंबी लाइनें लगीं रहीं। सबसे पहले पर्यटकों को पार्किंग में गोल्फ कार्ट के लिए इंतजार करना पड़ा तो टिकट काउंटर पर टिकटों के लिए मारामारी मची रही।
विज्ञापन
ताजमहल के दीदार को पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के बाद की छुट्टियों में ताजमहल देखने की बेकरारी में सारे रिकॉर्ड टूट गए। इस सीजन में सबसे ज्यादा पर्यटक शनिवार को ताजमहल पर पहुंचे। शनिवार को 38,068 पर्यटकों ने टिकट खरीद कर ताजमहल का दीदार किया। वह भी तब जब गोल्फ कार्ट से लेकर पार्किंग और सुरक्षा जांच के साथ टिकट खरीदने के लिए लगातार कतार पर कतार में खड़े रहकर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। ताजमहल पर मुख्य मकबरे पर भी एक से डेढ़ घंटे तक कतार में लगने के बाद में शाहजहां और मुमताज की कब्र देख सके लेकिन उनकी बेकरारी खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन
दीवाली के बाद वीक एन्ड पर शनिवार को ताजमहल का दीदार करने 38068 पर्यटक पहुंचे। इसके चलते स्मारक देखने को पूर्वी व पश्चिमी द्वार पर लंबी-लंबी लाइनें लगीं रहीं। सबसे पहले पर्यटकों को पार्किंग में गोल्फ कार्ट के लिए इंतजार करना पड़ा तो टिकट काउंटर पर टिकटों के लिए मारामारी मची रही।
विज्ञापन
नींम तिराहे से लेकर ताजमहल पश्चिमी गेट तक पर्यटकों की भारी भीड़ पूरे दिन बनी रही। दोनो गेटों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने टिकट स्कैनिंग के लिए हैंड हेल्ड डिवाइस बढ़ाई, लेकिन यह नाकाफी रहीं।
विज्ञापन
ताजमहल देखने पहुंचे 38,068 पर्यटकों में 36,293 भारतीय और 1,775 विदेशी शामिल थे। इससे पहले 16 अक्टूबर को 36,280 पर्यटक ताजमहल देखने आए थे। मुख्य मकबरे पर शाहजहां मुमताज की कब्रें देखने को संगमरमरी प्लेटफार्म पर लंबी कतार रही।