फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourists photo shoot with tripod in main tomb of Taj Mahal

ताजमहल की सुरक्षा में फिर लगी सेंध, ट्राइपॉड लेकर मुख्य मकबरे तक पहुंचा पर्यटक

Mon, 18 Mar 2019 07:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
tourists photo shoot with tripod in main tomb of Taj Mahal
ताजमहल में ट्राइपॉड लगाकर फोटो खींचता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में सुरक्षा में अकसर सेंध लग जाती है। इस बार एक विदेशी पर्यटक ट्राइपॉड लेकर मुख्य मकबरे तक पहुंच गया। उसने यहां मोबाइल से फोटो खींचे। वह अपनी महिला मित्र के साथ आया था। सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। 
विज्ञापन


ताजमहल में रविवार को पर्यटकों की खासी भीड़ रही। इसी दरम्यान दोपहर को एक विदेशी पर्यटक प्रतिबंधित ट्राइपॉड लेकर ताज के मुख्य मकबरे तक पहुंच गया। उसने यहां फोल्डिंग ट्राइपॉड को लगाकर फोटोग्राफी की। 
विज्ञापन


पर्यटक के यहां से जाने के बाद भी सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक नहीं लग सकी। कुछ लोगों ने पर्यटक का फोटो खींचकर वायरल कर दिया। दूसरी ओर, दोपहर को एक अन्य पर्यटक भोजन का टिफिन लेकर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक ने भी सेंट्रल टैंक पर बैठकर खाना खाया। ट्राइपॉड को शूटिंग के दौरान ही अंदर प्रवेश करने दिया जाता है। इसे रायल गेट से आगे नहीं ले जाया सकता है। इसी तरह ताज के भीतर खानपान की भी अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed