फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists beat up pocket thief at the ticket window of Taj Mahal

Taj Mahal: टिकट विंडो पर जेब काटते रंगेहाथ पकड़ा जेबकतरा, पर्यटकों ने कर दी धुनाई

Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 11:48 PM IST
सार

ताजमहल के टिकट पर विंडो पर जेबकतरे भी सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को एक जेबकतरा रंगेहाथ पकड़ लिया गया। उसने एक पर्यटक की जेब काट ली, उसमें पर्स निकल रहा था। पर्यटकों ने आरोपी की पिटाई कर दी।    

विज्ञापन
Tourists beat up pocket thief at the ticket window of Taj Mahal
टिकट विंडो पर पर्यटकों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर मंगलवार को टिकट की लाइन में लगे लखनऊ के पर्यटक की एक युवक ने जेब काट ली। पर्यटक की नजर पड़ गई। उन्होंने उसे पकड़ लिया। भीड़ जुटने पर आरोपी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को छुड़ाया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ के डालीगंज स्थित माया नगर निवासी दीपक वर्मा ताजमहल देखने आए थे। शाम तकरीबन चार बजे वह पश्चिमी गेट के पास लाइन में लगे हुए थे। एक युवक उनके पीछे खड़ा हुआ था। उसने मौका पाकर पैंट की पीछे की जेब काट ली। इसके बाद पर्स निकाल लिया। दीपक वर्मा को पर्स निकालने का पता चल गया। 

विज्ञापन

पर्यटकों ने की जेबकतरे की धुनाई 

उन्होंने आरोपी युवक का हाथ पकड़ लिया। युवक हाथ छुड़ाकर भागने लगा,  लेकिन दीपक ने छोड़ा नहीं। इस पर उनके बीच गुत्थमगुत्था होने लगी। शोर मचाने पर पर्यटक जुट गए। इस पर उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस आ गई। आरोपी को लोगों से छुड़ाकर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के पास से दीपक का पर्स भी बरामद हो गया। उनके पर्स में नौ हजार रुपये और आधार कार्ड रखा हुआ था। थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी गोमान गोस्वामी है। वह फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र का रहने वाला है। दीपक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed