गजब का हाल: ताज की बंद खिड़कियों पर टिकट के लिए जूझ रहे पर्यटक, व्यवस्थाएं हो रहीं फेल
पश्चिमी गेट पर टिकट घर पर दस खिड़कियां हैं। जिनमें सिर्फ तीन खुलती हैं। दो भारतीय व एक विदेशी पर्यटकों के लिए। इन पर टिकट के लिए लंबी कतार लगती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर टिकट के लिए मारामारी खत्म नहीं हो रही। बंद खिड़कियों पर पर्यटकों को जूझना पड़ रहा है। 10 खिड़कियों में सिर्फ तीन ही खुल रही हैं। ऑफलाइन टिकट व्यवस्था लागू नहीं होने के कारण कम पढ़े लिखे व गांव-देहात के पर्यटक ऑनलाइन टिकट में ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विश्वदाय स्मारक पर रोज औसतन 25 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। टिकट ऑनलाइन है। पश्चिमी गेट पर टिकट घर पर दस खिड़कियां हैं। जिनमें सिर्फ तीन खुलती हैं। दो भारतीय व एक विदेशी पर्यटकों के लिए। इन पर टिकट के लिए लंबी कतार लगती हैं। जिसे देख विदेशी ही नहीं, भारतीय पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। उनका काफी समय खराब होता है।
ये भी पढ़ें - सावधान: आगरा में मिले डेंगू के चार मरीज, इन लक्षणों पर हो जाएं सतर्क; बचाव के लिए जानें क्या करें