फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist Goes Missing Near Taj Mahal After Dispute with Family Over Golf Cart Ride

UP: ताज का दीदार करने आया पर्यटक लापता, घरवालों से हुआ विवाद; मोबाइल भी किया स्विच ऑफ

Wed, 12 Nov 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 09:01 AM IST
सार

गोल्फ कार्ट में परिजनों से विवाद के बाद पर्यटक लापता हो गया। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tourist Goes Missing Near Taj Mahal After Dispute with Family Over Golf Cart Ride
ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुंबई (महाराष्ट्र) से आए 67 वर्षीय संतोष आमटे मंगलवार को ताजमहल शिल्पग्राम पार्किंग के पास से लापता हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर तलाश की। मगर उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


थाना पर्यटन की प्रभारी रूबी सिंह ने बताया कि संतोष आमटे की दिल्ली में रिश्तेदारी में शादी थी। इसमें शामिल होने वह परिवार के साथ आए थे। शादी संपन्न होने के बाद मंगलवार को परिवार ताजमहल घूमने के लिए आगरा आ गया। दोपहर 2:30 बजे शिल्पग्राम पार्किंग से ताजमहल जाते समय गोल्फ कार्ट में बैठने के दाैरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई। संतोष गोल्फ कार्ट में नहीं बैठे। वह परिवार से अलग हो गए। इस पर परिजन ताजमहल देखने चले गए। 
विज्ञापन


उधर, संतोष का फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजन को लगा कि वह ताज देखने आ जाएंगे। मगर नहीं आए। वापस लौटने पर वह पार्किंग पर भी नहीं मिले। इस पर परिजनों ने शाम 5:15 बजे पर्यटन पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए आसपास खोजा। सभी ग्रुप में फोटो शेयर किया। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से अनाउंसमेंट करवाया। अभी तक कुछ पता नहीं चल सका। उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed