फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist fell from video platform of Royal Gate in Taj Mahal

Agra: ताजमहल में रॉयल गेट के वीडियो प्लेटफाॅर्म से गिरी पर्यटक, सीढ़ियों पर पैर फिसलने से हुआ हादसा

Fri, 14 Jul 2023 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 12:13 AM IST
सार

महिला पर्यटक के सिर में चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पर्यटक दिल्ली से परिवार के साथ ताजमहल आई थी।
 

विज्ञापन
Tourist fell from video platform of Royal Gate in Taj Mahal
ताज महल - फोटो : SELF

विस्तार

ताजमहल के रॉयल गेट स्थित वीडियो प्लेटफाॅर्म से गिरकर बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली से आई एक महिला पर्यटक घायल हो गई। उन्हें सिर में चोट लगी है। एंबुलेंस से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

दिल्ली स्थित जहांगीरपुरी की मनोरमा देवी(50) पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ताजमहल घूमने आई थीं। सुबह स्मारक में पहुंचीं। रॉयल गेट के सामने फोटो और वीडियोग्राफी कराई। वीडियोग्राफी के समय प्लेटफाॅर्म से उतरते समय सीढ़ियों पर पैर फिसल गया। सिर से खून निकलने लगा। सीआईएसएफ कर्मियों ने इलाज के लिए भेजा। लोगों ने आरोप लगाया कि प्लेटफाॅर्म पर सीढ़ियां घिस गई हैं। अक्सर पर्यटक फिसलकर घायल हो जाते हैं।

ये भी  पढ़ें -  'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने

विज्ञापन
विज्ञापन

जापानी पर्यटक की हो चुकी है मौत

ताजमहल के अंदर मुख्य चबूतरे से फिसलने के कारण 2015 में जापानी पर्यटक की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इंतजाम नहीं किए। ताजमहल में चोट लगने से कई बार पर्यटक बेहोश भी हो चुके हैं।

ये भी  पढ़ें -   UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed