फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist bus caught fire on Yamuna Expressway Passengers escaped after saving their lives

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर टूरिस्ट बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी; जान बचाकर भागे यात्री

Mon, 24 Jul 2023 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 10:19 AM IST
सार

दिल्ली से बिहार जा रही टूरिस्ट बस में एत्मादपुर के कुबेरपुर के पास आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किनारे रोक लिया। बस के पिछले हिस्से में आग लगी देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वे तत्काल ही बस से सुरक्षित निकलकर भाग निकले।

विज्ञापन
Tourist bus caught fire on Yamuna Expressway Passengers escaped after saving their lives
यमुना एक्सप्रेस-वे पर टूरिस्ट बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर के कुबेरपुर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन यात्रियों को नीचे उतारा गया। बस में रखा सामान जल गया है।  टूरिस्ट बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। 
विज्ञापन


दिल्ली से बिहार 45 यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस में सुबह नौ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण इंजन का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है। अचानक बस में आग लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने बस को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल दिया। तत्काल ही पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन


फायर बिग्रेड ने पहुंच कर बस में लगी आग पर काबू पाया। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजने का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed