फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourist and photographer clash in taj mahal video goes viral

ताजमहल में आपस में भिड़े पर्यटक और फोटोग्राफर, मची अफरा-तफरी

Tue, 07 May 2019 09:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
tourist and photographer clash in taj mahal video goes viral
झगड़े करते हुए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में मंगलवार दोपहर फोटोग्राफर और सैलानियों के बीच मारपीट हो गई। पहले ताज के अंदर सैलानियों ने फोटोग्राफरों को पीटा। इसके बाद ताज के बाहर फोटोग्राफरों ने सैलानियों की पिटाई की। वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


फोटोग्राफर सैलानियों के साथ ताज में पहुंचे लपकों के फोटो खींचने का विरोध कर रहे थे। इसी पर झगड़ा हो गया। पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


एक कंपनी के व्हाट्स ग्रुप से जुड़ा 40-50 सैलानियों का समूह ताज देखने के लिए पहुंचा था। इन लोगों ने फोटो खिंचवाने के लिए अपने साथ लपकों को ले लिया। ताज के बाहर लपके खुद को लाइसेंसधारी फोटोग्राफर बनाकर खड़े रहते हैं। ये लोग लाइसेंसधारी फोटोग्राफरों से कम पैसा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानी इन्हें साथ ले गए। ताज के अंदर एएसआई से लाइसेंस लिए फोटोग्राफर मौजूद थे। उन्होंने लपकों को फोटो खींचते देखा तो गुस्से से आग बबूला हो गए। उन्होंने सैलानियों से कहा कि वे लपकों से फोटो न खिंचवाएं। इसी पर विवाद हो गए। यहां सैलानियों ने फोटोग्राफरों को पीटा। वे उस समय वहां से बाहर चले गए।

थोड़ी देर बाद जब सैलानी बाहर निकले तो फोटोग्राफरों ने घेर लिया। उनके साथी भी आ चुके थे। यहां फोटोग्राफरों ने सैलानियों को पीटा। इससे अफरा तफरी मच गई। एएसआई ने किसी तरह फोटोग्राफरों को वहां से अलग किया। सैलानी थाना चले गए। पर्यटन थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी है। घटना की जानकारी पर पुलिस भेजी गई थी।

एएसआई के लाइसेंसी फोटोग्राफरों ब्रजेश गुप्ता और राहुल के साथ हुई मारपीट में उनके कपड़े फट गए और उन्हें कई चोटें भी आईं। एएसआई ताजमहल के संरक्षण सहायक ने अधीक्षण पुरातत्वविद को अपनी रिपोर्ट शाम को ही भेज दी, जिसमें पूरा ब्यौरा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed