फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister reviewed plans deployed staff in hospitals and gave instructions to order medicines first

UP:  पर्यटन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, अस्पतालों में स्टाफ की तैनाती और पहले दवाएं मंगाने के निर्देश

Sat, 09 Nov 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 10:21 AM IST
सार

आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अस्पतालों में स्टाफ की तैनाती के साथ ही निर्देश दिए कि दवाओं की कमी न होने दी जाए। 
 

विज्ञापन
Tourism Minister reviewed plans deployed staff in hospitals and gave instructions to order medicines first
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा आए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सर्किट हाउस में योजनाओं की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अवैध कब्जे हटाने, चकरोड कब्जा मुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने स्वास्थ्य केंद्राें पर चिकित्सक और कर्मचारी तैनात न होने की शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में तय संख्या में डॉक्टर तैनात करें और पहले ही दवा मंगवा कर रखें।
विज्ञापन


उन्होंने गोशालाओं के औचक निरीक्षक, बिजली कटौती बंद करने, बकाया बिजली बिल किस्त के रूप में जमा कराने के निर्देश दिए। गड्ढा मुक्ति अभियान में प्रभारी मंत्री को बताया गया कि 236 में से 234 सड़काें के गड्ढे भर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत; मथुरा से मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज, अस्पताल का किया निरीक्षण
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई कमी नहीं दिखी। मरीजों ने उनसे कोई शिकायत भी नहीं की। प्रभारी मंत्री ने डीएम को अस्पताल के एकाउंट और दवाओं के एकाउंट की जांच के लिए कहा। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के निरीक्षण में बताया गया कि 50 करोड़ से बन रहे हॉस्टल में 265 कमरे होंगे और 530 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके बाद पुरुष छात्रावास बनाया जाएगा। बैठक में मेयर हेमलता दिवाकर, सांसद नवीन जैन, विधायक बाबूलाल, जीएस धर्मेश, छोटेलाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed