{"_id":"5def9ec08ebc3e87eb43c46a","slug":"tourism-minister-inspected-the-yamuna-ghats-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में कुंभ मेला बैठक को भव्य बनाने की तैयारी, नाव में बैठ मंत्री ने लिया यमुना तटों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में कुंभ मेला बैठक को भव्य बनाने की तैयारी, नाव में बैठ मंत्री ने लिया यमुना तटों का जायजा
Wed, 11 Dec 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
नाव में मंत्री नीलकंठ तिवारी साथ में प्रशासनिक अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी वृंदावन के यमुना तट पर जनवरी 2021 में होने वाली कुंभ मेला बैठक को भव्य बनाने के लिए शासन-प्रशासन जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में प्रदेश के धर्मार्थ कार्य, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री डॉ.नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को नाव में बैठकर यमुना तटों का जायजा लिया।
मंगलवार दोपहर को धर्मार्थ कार्य, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी केशीघाट पहुंचे। यहां उन्हें नगर के दूषित नाले सीधे यमुना में जाते दिखे। उन्होंने जिलाधिकारी को नालों को यमुना में जाने से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने नाव से केशीघाट से देवराह घाट तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुंभ मेला बैठक स्थल को देखा।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में वैष्णव संतों की कुंभ मेला बैठक होनी है। कुंभ बैठक को भव्य बनाने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। वृंदावन में तीर्थ एवं पर्यटन से जुड़ी 245 करोड़ से अधिक धनराशि की योजनाओं पर कार्य हो रहा है।

उन कार्यों को भी देखा जा रहा है। उन्होंने विंध्याचल एवं प्रयागराज को लेकर तीर्थपुरोहित नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि तीर्थपुरोहित नाराज नहीं हैं। तीर्थपुरोहितों को विश्वास में लेकर ही वहां कार्य किया जाएगा, अन्यथा नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री के साथ जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।