{"_id":"573ccfae4f1c1bf556ac6e99","slug":"torrent-has-again-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोरंट ने फिर दिया बिजली का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोरंट ने फिर दिया बिजली का झटका
अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 19 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
टोरंट ने फिर दिया बिजली का झटका
- फोटो : Logo
ताजनगरी में 24 घंटे बिजली सप्लाई के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद घंटों की कटौती की जा रही है। टोरंट पावर एक तो ठीक से सप्लाई नहीं कर पा रही। दूसरा बिजली गुल होने पर शिकायत भी नहीं सुन रही। फोन सेवा ठप रहती है। बुधवार को भीषण गर्मी के बावजूद आधे शहर में बिजली गुल रही। सिकंदरा, आवास विकास, महर्षि पुरम, लायर्स कालोनी, दयालबाग, खंदारी, जेल रोड, टीपी नगर, बाग फरजाना सहित शहर के तमाम इलाकों में करीब दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। कुछ लोकल फाल्ट की वजह से जनता को परेशान होना पड़ा। बिजली की जानकारी करने के लिए टोरंट पावर के कार्यालय पर फोन करते रहे लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।
काला पड़ रहा ताज
आगरा। शहर में डीजल जनरेटर प्रतिबंधित हैं लेकिन बदहाल विद्युत व्यवस्था के चलते लोगों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका असर न केवल पर्यावरण पर पड़ रहा है बल्कि ताजमहल भी काला पड़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में 15-17 हजार जनरेटर हैं जो रात और दिन में दो से पांच घंटे तक चलते हैं। स्थिति ये है कि ताजमहल के आसपास ही होटल, एंपोरियम और शोरूम और रेस्टोरेंटों में करीब एक हजार जनरेटर धुआं उगल रहे हैं।
220 केवी सिकंदरा पर ओवर हीटिंग और ओवर लोडिंग की वजह से शहर कुछ इलाकों में करीब एक से डेढ़ घंटे तक बिजली व्यवस्था बाधित हुई थी। यह समस्या मौसम की वजह से हो रही है। मौसम बदलते ही बिजली का संकट खड़ा समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह, पीआरओ टोंरट पावर