फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Top-100 buyers of DAP will be investigated

डीएपी के टॉप-100 क्रेताओं की होगी जांच

Mon, 29 Nov 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Top-100 buyers of DAP will be investigated
मैनपुरी। रबी की सीजन में डीएपी की सर्वाधिक खरीद करने वाले सौ खरीदारों की शासन ने जांच कराने के आदेश दिए हैं। जांच के लिए उप कृषि निदेशक की संस्तुति पर जिला कृषि अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी कृषि और कृषि रक्षा को ब्लॉकवार जिम्मेदारी सौंपी है। सात दिन में उन्हें जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

आलू और गेहूं की बुवाई के दौरान डीएपी की किल्लत से किसानों को जूझना पड़ा। इसके लिए डीएपी की कालाबाजारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इसकी जड़ तक जाने के लिए शासन ने प्रत्येक जिले में डीएपी की सर्वाधिक खरीद करने वाले सौ किसानों की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आदेश के आधार पर उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने ब्लॉकवार सहायक विकास अधिकारी कृषि और कृषि रक्षा की संयुक्त समिति गठित करने की संस्तुति की थी। इसी के आधार पर जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने टॉप-100 क्रेताओं की सूची संलग्न कर जांच अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। उन्हें सात दिन में किसानों की भूमि, उनके द्वारा लिया गया उर्वरक व की गई बुवाई आदि का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। अगर किसी किसान ने निर्धारित भूमि से अधिक डीएपी प्राप्त की है तो विक्रेता और किसान के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील किशनी क्षेत्र के निवासी किसान शिवम चौहान ने ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें कहा था कि चौहान खाद भंडार किशनी द्वारा यूरिया की अधिक कीमत वसूल की जा रही है। इस पर जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन दिन में साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

शासन के आदेश पर टॉप-100 डीएपी के क्रेताओं की जांच कराई जा रही है। सहायक विकास अधिकारी कृषि और कृषि रक्षा जांच कर सात दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे। वहीं यूरिया की ओवररेटिंग करने की शिकायत पर एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed