{"_id":"65b63e0c8016c9e6e60ad684","slug":"took-possession-of-the-land-by-breaking-the-ridge-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-111504-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेड़ तोड़कर जमीन पर कर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेड़ तोड़कर जमीन पर कर लिया कब्जा
Sun, 28 Jan 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jan 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
मेड़ तोड़कर जमीन पर कर लिया कब्जा
- पीड़ित ने किशनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गांव धीरपुर निवासी एक किसान ने अपनी जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद भी आरोपी ने मेड़ को तोड़कर कब्जा कर लिया। पीड़ित की ओर से एसडीएम को शिकायत दी गई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए। थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी मास्टर ने एसडीएम से शिकायत की। उन्हें बताया कि उनके आदेश पर 16 फरवरी 2023 को लेखपाल ने उसकी जमीन की पैमाइश की थी। लेखपाल ने पैमाइश करने के बाद उसे दखलनामा भी दिया था। लेकिन विपक्षी उमेश ने उसकी खेत की मेड़ तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले भी आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा किए हुए थे। उसकी शिकायत के बाद उसे कब्जा दखल दिलाया गया था। आरोपी ने अब फिर से जमीन पर कब्जा कर चुका है। एसडीएम जमीन को कब्जा मुक्त कराने और दखल दिलाने की मांग की। एसडीएम के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।