फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Took installments... then forgot to build the house

Agra News: किश्तें लीं वसूल... फिर मकान बनाना गए भूल

Wed, 05 Nov 2025 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Took installments... then forgot to build the house
फोटो-05, 06
विज्ञापन

खास खबर
पीएम आवास योजना
-डूडा ने 47 लाभार्थियों के खिलाफ जारी की आरसी

-राजस्व विभाग की मदद से विभाग करेगा 47.69 लाख की वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सरकार गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना साकार कराने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है, लेकिन 47 लाभार्थियों ने दोनों किश्त मिलने के बाद भी मकान नहीं बनाए। अब ऐसे लोगों पर नगर विकास विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। आवास न बनाने वाले लोगों से वसूली के लिए 47.69 लाख रुपये की विभाग ने आरसी जारी की है। राजस्व विभाग की मदद से इन लोगों से वसूली की जाएगी।
सरकार ने निकाय क्षेत्र में रह रहे गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) शुरू की, जिससे किराये व झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करने वाले लोगाें का पक्के मकान का सपना पूरा हो सके। जिले में इस योजना में वर्ष 2018 से 2024 के बीच 8558 पात्र लाभार्थियों का आवास के लिए चयन किया गया। इनमें से 8493 लोगों ने आवास निर्माण कर विभाग से तीनों किश्त प्राप्त कर लीं। वहीं 47 लोगों का आवास निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। विभाग की ओर से ऐसे लाभार्थियों को पूर्व में नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद लोगों ने आवास का निर्माण पूरा नहीं कराया। डूडा विभाग ने 47 लाभार्थियों के खिलाफ वसूली के लिए आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी की है। राजस्व टीम के साथ विभाग इन लोगाें से 47,69,500 रुपये वसूलने की कार्रवाई करेगा।।
विज्ञापन

---


लाभार्थियों की संख्या व धनराशि निकायवार

सोरोंजी - 06 - 6,77,800
कासगंज- 10 - 6,50,000
बिलराम- 02 - 250000
अमांपुर- 02 - 200000
सहावर- 05 - 250000
भरगैन - 08 - 1313900
गंजडुंडवारा-06 - 413900
मोहनपुर- 02 - 250000
पटियाली - 02 - 213900
सिढ़पुरा- 04 -350000
---
वर्जन :

- शहरी गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना है। जिले में 47 लाभार्थियों ने योजना का दुरुपयोग कर आवास का निर्माण नहीं किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ आरसी जारी कर उनसे वसूली की कार्रवाई की जा रही है। -सुभाष वीर सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed