फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toofan Andaman and Janata Expres trains of Agra division closed due to corona infection

Railway News: कोरोना संक्रमण से बंद आगरा मंडल की तीन ट्रेनें, जानें शुरू होने में लगेगा कितना समय 

Fri, 03 Jun 2022 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 02:32 PM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान आगरा मंडल की तीन ट्रेनें  बंद कर दी गई थीं, जो अभी तक शुरू नहीं  की जा  सकी हैं। इसमें तूफान एक्सप्रेस भी शामिल है। जिससे कानपुर, लखनऊ जाने वाले ज्यादा यात्री सफर करते थे।
 

विज्ञापन
Toofan Andaman and Janata Expres trains of Agra division closed due to corona infection
ट्रेन - फोटो : फाइल

विस्तार

आगरा मंडल से कोरोना के बाद भी तूफान, अंडमान और जनता एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। बेहद पुरानी तूफान एक्सप्रेस से कानपुर, लखनऊ जाने वाले यात्री सफर करते थे। रेल परामर्शदात्री के सदस्यों ने इसके पुन: संचालन की मांग उठाई है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के दौरान बेपटरी हुई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 13007/08 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से हावड़ा जंक्शन तक संचालित थी। इसका ठहराव आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर था। यह ट्रेन कोविड काल से बंद है। आगरा से कानपुर, लखनऊ जाने वाले ज्यादातर यात्री इसमें सफर करते थे। 1981 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली तूफान एक्सप्रेस के 107 स्टॉपेज थे। अधिक स्टॉपेज  होने के कारण छोटी दूरी के यात्री भी काफी संख्या में इसमें सफर करते थे। 
विज्ञापन

इनका संचालन भी गड़बडाया 

दूसरी ट्रेन जम्मू और चेन्नई के बीच चलने वाली गाड़ी 16031/32 अंडमान एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित थी। लंबी दूरी की इस ट्रेन का ठहराव आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर था। इसी तरह सप्ताह में तीन दिन मुंबई से फिरोजपुर के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन भी दोबारा शुरू नहीं हो सका है। इस संबंध में रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि तूफान एक्सप्रेस बहुत पुरानी गाड़ी है। इसके ठहराव ज्यादा हैं मगर यह आगरा के लिए उपयोगी गाड़ी है। उन्होंने इसके पुन: संचालन की मांग के लिए डीआरएम को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लिया जाएगा निर्णय 

इस संबंध में आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि कोविड काल के बाद इक्का-दुक्का को छोड़कर लगभग सभी ट्रेनें संचालित हैं। जो ट्रेनें संचालित नहीं हैं, उनके बारे में निर्णय रेलवे बोर्ड से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed