फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tommorrow 200 couple will married on vasant panchami

बसंत पंचमी पर 200 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में

Sun, 14 Feb 2021 10:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
tommorrow 200 couple will married on vasant panchami
विवाह आयोजन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए वसंत पंचमी का दिन उम्मीद लेकर आया है। 62 दिन के इंतजार के बाद पड़ने जा रह एक दिन के सहालग से लोगों में उत्साह है। जिले में करीब 200 जोड़े इस दिन परिणय-सूत्र बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बीते वर्ष विवाह आयोजन काफी कम हो सके। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाने के बाद विवाह आयोजनों पर विराम लग गया। वैसे 14 जनवरी को खरमास समाप्त हो गए। लेकिन इसके बाद गुरू अस्त हो गए। जो 14 फरवरी को उदय हो जाएंगे। इसके बाद वसंत पंचमी को एक दिन का मौका विवाह आयोजन के लिए मिलने जा रहा है। वसंत पंचमी लोगों के लिए उम्मीद लेकर आया है।
विज्ञापन

शादी वाले घरों में मैरिज होम, धर्मशाला, हलवाई, पंडित आदि की बुकिंग कर ली गई है। इसके साथ ही अन्य रस्में भी शुरू हो गई हैं। इसके बाद 17 फरवरी से फिर से शुक्रतारा अस्त हो जाएगा। जो 18 अप्रैल तक अस्त रहेगा। इस बीच 14 मार्च से 13 अप्रैल तक फिर से खरमास लग जाएगा। वहीं 22 मार्च से 28 मार्च के बीच होलिकाष्ठक रहेंगे। जिससे इस अवधि में विवाह आयोजन नहीं हो सकेंगे। जबकि 19 से 21 अप्रैल तक शुक्र का बल्ख रहेगा, इसके चलते विवाह, उपनयन, मुंडन, देव प्राण-प्रतिष्ठा, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। 25 अप्रेल से शुभ विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। जो 13 अप्रैल तक चलेंगे। इस बीच 33 शुभ विवाह मुहूर्त ही पड़ रहे हैं। 15 जुलाई से चतुर्मास शुरू हो जाएगा। जो 14 नवंबर तक चलेगा। 15 नवंबर को देवशयनी एकादशी से फिर से शुभ विवाह शुरू हो जाएंगे। 13 दिसंबर तक विवाह आयोजन का मौका मिलेगा। इस बीच 11 शुभ विवाह मुहूर्त ही पड़ेंगे। इसके बाद फिर से खरमास शुरू होने पर विवाह आयोजन बाधित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल के शुभ विवाह मुहूर्त
अप्रैल 25, 26,27,28,29,30
मई 1,2,7,9,13,14,21,22,23,2426,28,29,30
जून 3,4,5,16,19,20,22,23,24
जुलाई 1,2,7,13,
नवंबर 15,16,20,21,28,29
दिसंबर 1,2,7,11,13
वैसे इस साल 25 अप्रैल से सहालग का सीजन शुरू होगा, लेकिन वसंत पंचमी का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन विवाह आयोजन सहित सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। - पं गोविंद बल्लभ भट्ट, ज्योतिषाचार्य सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed