फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toll tickets will be available online from today on Sikandra and Rambagh in agra

आगरा: सिकंदरा, रामबाग सहित सभी स्मारकों पर आज से ऑनलाइन मिलेगा पथकर टिकट

Fri, 18 Jun 2021 09:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 09:26 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने पेपर टिकट की जगह ऑनलाइन ई-टिकट की व्यवस्था शुरू की है, जो शुक्रवार से रामबाग, सिकंदरा सहित सभी स्मारकों पर लागू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Toll tickets will be available online from today on Sikandra and Rambagh in agra
सिकंदरा स्मारक पर क्यूआर कोड स्कैन करती पर्यटक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर एडीए पथकर वसूलता है। ताजमहल पर संयुक्त टिकट है, वहीं अन्य स्मारकों पर पर्यटकों को पथकर के लिए काउंटर से जाकर टिकट लेना पड़ता था। लेकिन शुक्रवार से मोबाइल से ही वह एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के प्रवेश टिकट के साथ एडीए का पथकर टिकट भी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने स्मारकों पर पर्यटकों के लिए ई-टिकट प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने नाम से ई-टिकट ऑनलाइन निकालकर देखी, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड से किया गया। एडीए के पथकर टिकट पर भी एएसआई की तरह क्यूआर कोड होगा, जिसका सत्यापन प्रवेश द्वारों पर तैनात एडीए कर्मचारी स्कैनिंग से करेंगे। 
विज्ञापन


पथकर टिकट के कोड को स्कैन करने के लिए एडीए कर्मचारियों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। टिकट बुक करते समय पर्यटक को अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर का नाम, आईडी प्रूफ और उसका नंबर भी दर्ज कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खरीदें पथकर टिकट
www.eticketagra.in के जरिए एडीए के पथकर टिकट की बुकिंग की व्यवस्था एडीए ने की है। मोबाइल के ब्राउजर पर www.eticketagra.in टाइप कर एंटर करें। वेबसाइट खुलने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी से प्रमाणिक करें। इसके बाद लिस्ट में से स्मारक चुनें और निर्दिष्ट पथकर का ऑनलाइन भुगतान कर ई-टिकट मोबाइल पर प्राप्त करें। इस टिकट पर क्यूआर कोड आएगा जिसे प्रवेशद्वार पर कर्मी स्कैन कर प्रवेश देगा।

एडीए का टिकट
स्मारक     -   पथकर
ताजमहल   - 10 रुपये
आगरा किला  -  10 रुपये
फतेहपुर सीकरी    - 10 रुपये
सिकंदरा    - 5 रुपये
एत्माद्दौला   - 5 रुपये
महताब बाग  -  5 रुपये
रामबाग  -  5 रुपये
मरियम टूम  -  5 रुपये

स्मार्ट फोन से होगी स्कैनिंग
एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण काउंटर पर टिकट की जगह एडीए भी ई-टिकट जारी कर रहा है। क्यूआर कोड टिकट पर रहेगा, जिसे स्कैन करके स्मारक में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए स्मार्ट फोन से ही स्कैनिंग हो जाएगी। ताज के अलावा अन्य स्मारकों पर पथकर का टिकट ऑनलाइन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed