फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   toll tax increased on Agra-Lucknow Expressway these rules also changed see new rate list here

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नहीं बढ़ेगा टोल, निर्णय लिया गया वापस

Mon, 01 Apr 2024 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 03:12 PM IST
सार

एनएचएआई ने 31 मार्च की मध्य रात 12 बजे से देशभर के हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया था, वो वापस ले लिया है। इस निर्णय का आदेश सभी परियोजना निदेशकों को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
toll tax increased on Agra-Lucknow Expressway these rules also changed see new rate list here
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स बढ़ाने का जो निर्णय लिया था, फिलहाल उस पर रोक लगा दी गई है।  रविवार देर शाम एनएचएआई मुख्यालय ने टोल टैक्स नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

टोल प्रबंधक रमेश सोलंकी ने बताया कि दरों में मामूली बढ़ोत्तरी की गई थी, जिसे अब रोक दिया गया है। कार पर पहले की तरह 95 रुपये, हल्के वाणिज्यिक वाहनों से 150 के स्थान पर 155 रुपये, दो एक्सल ट्रक से 315 से 325 रुपये, थ्री एक्सल ट्रक से 345 से बढ़ाकर 355 रुपये, चार से छह एक्सल ट्रक से 495 से 510 रुपये व 7 एक्सल से अधिक वाले ट्रक से 605 से बढ़ाकर 620 रुपये टोल करने का निर्णय लिया गया था। वहीं एडीए की ओर से संचालित इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर दरों में वृद्धि नहीं की गई।

ये भी पढ़ें -   महंगा हुआ हाईवे पर सफर : एनएचएआई ने तरावादेव टोल की दरें बढ़ाईं, अब वाहन स्वामी को चुकाने होंगे इतने रुपये


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि बाइक, ट्रैक्टर, कार, ट्रक आदि पर टैक्स में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। आठ चक्का से अधिक और ओवरसाइज वाहनों पर 5 से 15 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। उसे भी रोक दिया गया है। 

ये भी पढ़ें -    वर्दी की आड़ में अपराध: प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंध लगा रहा सिपाही, सॉल्वर बनकर देता था परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed