फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nhai Increased Toll Tax On Taravadev Toll Plaza Of mainpuri kanpur Highway

Toll Tax: अभी नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, पुरानी दरें हीं रहेंगी लागू; इसलिए लिया गया निर्णय वापस

Mon, 01 Apr 2024 03:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 01 Apr 2024 03:07 PM IST
सार

कानपुर, कन्नौज और अन्य शहरों का सफर अभी महंगा नहीं होगा। एनएचएआई ने तरावादेव टोल की बढ़ाई गई दरों के आदेश को वापस ले लिया।

विज्ञापन
Nhai Increased Toll Tax On Taravadev Toll Plaza Of mainpuri kanpur Highway
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएचएआई ने 31 मार्च की मध्य रात 12 बजे से देशभर के हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया था, वो वापस ले लिया है। इस निर्णय का आदेश सभी परियोजना निदेशकों को जारी कर दिया है। अब वर्ष 2023 की टोल दरें भी पूर्व की भांति प्रभावी रहेंगी।
विज्ञापन

 

जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर नवीगंज के पास तरावादेव टोल प्लाजा स्थित है। यहां से होकर वाहन कानपुर, कन्नौज और अन्य शहरों के लिए जाते हैं। इस टोल प्लाजा में कई लेन के जरिए वाहनों को टोल अदा कर गुजारा जा रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहनों पर नई टोल दरें फिलहाल लागू नहीं होंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल टैक्स में ये हुआ था परिवर्तन, जिस पर लगाई गई रोक 
वाहन का प्रकार -पूर्व की दर - वर्तमान दर

कार, जीप, वैन-
110-
110

हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस-
175-
180

बस या ट्रक-
370-
380

 
विज्ञापन

तीन धुरी वाणिज्यिक वाहन-400- 415

भारी वाहन चार से छह धुरी- 580- 595

बड़े आकार वाले सात धुरी वाहन-705- 720

नोट : सभी दरें एक तरफ की यात्रा की हैं।

 

 टोल मैनेजर विजय चौहान ने बताया कि तरावादेव टोल प्लाजा पर नई दरों को फिलहाल लागू नहींं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed