फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toll Plaza Workers Protest After New Contractor Takes Over, Dispute Ends With Written Agreement

Agra: टेंडर बदलते ही टोल प्लाजा पर बवाल, नौकरी जाने के डर से कर्मचारियों का हंगामा; फिर धरने पर बैठ गए

Sat, 04 Jul 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 10:31 AM IST
सार

आगरा के रहनकलां टोल प्लाजा पर नई टेंडर कंपनी के आने के बाद नौकरी जाने की आशंका से कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रबंधन की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद लिखित समझौता हुआ, जिसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
Toll Plaza Workers Protest After New Contractor Takes Over, Dispute Ends With Written Agreement
टोल प्लाजा

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण के इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां टोल प्लाजा पर शुक्रवार को कर्मचारियों और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि नई ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत महाराष्ट्र के नागपुर की कंपनी को टोल प्लाजा का ठेका दिया गया है। कंपनी ने कार्यरत कर्मचारियों को हटा दिया, जिससे वे बेरोजगार हो गए। इस पर आक्रोशित कर्मचारियों ने टोल प्लाजा कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और टोल प्लाजा मैनेजर नितेश सिंह पहुंचे। दोनों पक्षों की वार्ता के दौरान लिखित समझौता हुआ जिसके बाद मामला शांत हुआ। टोल मैनेजर नितेश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को मान लिया गया है और किसी की नौकरी पर अब कोई संकट नहीं है। संवाद
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर गंदगी, शौचालय बदहाल, यात्री परेशान
रहनकलां टोल प्लाजा परिसर में चारों ओर गंदगी है। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। टोल प्लाजा के दोनों ओर बने शौचालयों में टोटियां और दरवाजों की खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। टॉयलेट सीटें भी जाम और गंदगी से अटी हैं। फर्श भी कई जगह से टूटा है। यात्रियों का कहना है कि सफाई न होने से उन्हें परेशानी हो रही है। लोगों ने विभाग से जल्द सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed