फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toll employee hanging on roof of car and high speed Scary video of Yamuna Expressway shock your heart

UP: कार की छत पर लटका टोल कर्मचारी और तेज रफ्तार...यमुना एक्सप्रेस-वे का खौफनाक वीडियो, देखकर दहल जाएगा दिल

Fri, 31 Jan 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 12:05 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर हैरान रह जाएंगे। तेज रफ्तार कार की छत पर लटका टोल कर्मचारी खुद को बचाने के लिए चीखता रही। एक किलोमीटर बाद जब वो कार से गिर गया। उसे चोट आई है। 
 

विज्ञापन
Toll employee hanging on roof of car and high speed Scary video of Yamuna Expressway shock your heart
कार की छत पर लटका टोलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर कार सवारों की हरकत ने होश उड़ा दिए। टोल कर्मी को रौंदने का प्रयास किया। वो कार के बोनट पर चढ़ गया। इस पर आरोपियों ने कार को दौड़ा दिया। एक किलोमीटर तक टोलकर्मी कार की छत पर छटपटाता रहा। आगे जाकर वो गिरा गया, जिससे उसे चोट आईं हैं।
विज्ञापन


ये मामला खंदौली टोल प्लाजा का है। बताया गया है कि यहां से कार सवार गुजर रहे थे। फास्टटैग में पैसे नहीं थे। इस पर टोलकर्मी ने पैसे देकर टोल कटाने के लिए कहा। इसी बात पर कार सवार भड़क गए। कार सवारों ने टोलकर्मी को रौंदने का प्रयास किया। टोलकर्मी कार के बोनेट पर चढ़ गया। इसके बाद भी कार नहीं रुकी। हाईवे पर कार को तेजी से दौड़ा दिया गया। 
विज्ञापन




टोलकर्मी ने कार की छत को कसकर पकड़ लिया। एक किलोमीटर तक हाईवे पर कार दौड़ती रही। इस दौरान टोलकर्मी चीखता चिल्लाता रहा। आगे जाकर धीमी गति होने पर वो कार की छत से गिर गया, जिसकी वजह से उसको चोट आई है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed