{"_id":"60ed5f648ebc3e460d0b7088","slug":"tokyo-olympic-selfie-competition-from-wednesday-at-taj-view-point-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी खींचने पर मिलेगा ईनाम: ताज व्यू प्वाइंट पर टोक्यो ओलंपिक सेल्फी प्रतियोगिता बुधवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी खींचने पर मिलेगा ईनाम: ताज व्यू प्वाइंट पर टोक्यो ओलंपिक सेल्फी प्रतियोगिता बुधवार से
Tue, 13 Jul 2021 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Jul 2021 03:14 PM IST
सार
अगर आप सेल्फी खींचने के शौकीन हैं तो आपके पास 11 हजार रुपये नगद ईनाम जीतने का मौका है। बुधवार से ताज व्यू प्वाइंट पर सेल्फी प्रतियोगिता शुरू हो रही है, जिसमें प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन
महताब बाग में सेल्फी लेते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में टोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर आवास विकास प्राधिकरण (एडीए) बुधवार से सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन महताब बाग स्थित व्यू प्वाइंट पर कर रहा है। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि इसमें कोई भी हिस्सा ले सकता है। यह प्रतियोगिता नि:शुल्क है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार, दूसरे पुरस्कार पर 5100, तीसरे पुरस्कार पर 2100 रुपये दिए जाएंगे। 1100 रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को दोपहर 1 से शाम 5.30 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद जोशी से 7838571964 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
फोटोग्राफी प्रतियोगिता 22 से
एडीए 22 से 26 जुलाई के बीच पांच दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता करा रहा है। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट पर ताजमहल की फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को ताज व्यू प्वाइंट से ताज की सूर्योदय, सूर्यास्त, रात की फोटो खींचकर मेल आईडी tajviewpoint. pc@gmail.com पर ई-मेल करनी होगी। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये का दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये दिए जाएंगे।
Trending Videos
अब सूरज की पहली किरण के साथ करिए ताज का दीदार
संगमरमरी ताजमहल सूरज की पहली किरण पड़ते ही जिस सुनहरी लालिमा से दमकता है, उसकी झलक पाने को दुनियाभर के सैलानी बेकरार रहते हैं। सैलानी ताज के इस रंग का दीदार कर सकें, इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल के समय में बदलाव किया है। सोमवार से ताजमहल सुबह छह बजे से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू सुबह 7 बजे तक लागू होने के कारण ताजमहल समेत स्मारक सुबह सात बजे के बाद ही खोले जा रहे थे। अब रात्रि कर्फ्यू का समय बदलने के बाद सोमवार से सुबह छह बजे से ताज के दरवाजे खोल दिए गए। बता दें कि दुनिया का सातवां अजूबा सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सुनहरी आभा लिए नजर आता है। ताज के इस रूप का दीदार करने के लिए दुनियाभर के सैलानी भोर की पहली किरण के साथ ही ताज पर पहुंचते थे।