{"_id":"603507b58ebc3ee97b529e54","slug":"todays-active-corona-cases-of-firozabad-23-feb-2021-14-positive-case-of-covid-19-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एक दिन में मिले 14 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एक दिन में मिले 14 पॉजिटिव
Wed, 24 Feb 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही लापरवाही का असर एक बार फिर सुहागनगरी में देखने को मिला है। करीब दो माह बाद एक दिन में सर्वाधिक 14 संक्रमण के केस निकले हैं। 14 कोरोना के मामले मिलने से शहरवासी चितिंत हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,908 हो गई। वहीं सक्रिय मरीज बढ़कर 16 हो गए हैं।
एक मार्च से प्राइमरी स्कूलों को खोले जाने की तैयारी हैं। उसके पहले शिक्षकों की कोरोना जांच स्वास्थ्य विभाग करा रहा था। जिससे संक्रमण के खतरे को टाला जा सके। मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए। इसमें तिलक इंटर कॉलेज के 52 वर्षीय अध्यापक कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, अलीनगर कैंजरा स्थित जेबी इंटर कॉलेज के चार शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। किड्स गकॉर्नर स्कूल की दो शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
वहीं, सुगरा बेगम इंटर कॉलेज की एक कर्मचारी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। शिकोहाबाद में फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। मेला वाला बाग में 60 वषीय पुरुष, फिरोजाबाद शहर के कोटला रोड स्थित ओझा नगर में 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। चिश्ती नगर फिरोजाबाद में 40 वर्षीय महिला और बघेल कॉलोनी स्थित 60 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है।

निजी स्कूलों ने नहीं दिखाई रुचि
शासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक, स्टाफ की कोरोना जांच कराने के आदेश दिए थे। लेकिन गिने-चुने शिक्षकों ने ही कोरोना संक्रमण की जांच कराई। निजी स्कूल जांच के नाम से कतराते रहे। एक भी निजी स्कूल से स्टाफ कोरोना जांच के लिए नहीं आया। जबकि प्राइमरी स्कूल एक मार्च से खुलने की तैयारियां हो रही हैं।
कोरोना जांच के डर से लिया अवकाश
सरकारी स्कूलों में कोरोना जांच के नाम से शिक्षक और स्टाफ कतराता रहा। शिक्षकों को जब विद्यालय में कोरोना जांच की जानकारी हुई तो बहाना लगाकर अवकाश ले लिया। वहीं, कई स्टाफ के लोग बीच में ही घर चले गए। इसके बावजूद भी विद्यालयों में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
अभिभावकों को सताने लगी चिंता
महाराष्ट में बढ़ते कोरोना के मामले के बाद शहर में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए बच्चों के अभिभावक परेशान है। यह अभिभावक स्कूल में बच्चों को भेजने की तैयारी कर रहे थे। अब सोच रहे हैं कि बच्चों को स्कूल भेजने से अच्छा ऑनलाइन ही पढ़ाई करा ली जाए।