फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Todays Active Corona Cases Of Agra 25 Feb 2021 Four More Case Of Covid-19 In Agra

आगरा में कोरोना: चार और नए मरीज मिले, 18 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 25 Feb 2021 10:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Feb 2021 10:27 AM IST
सार

  • कुल संक्रमित 10,526
  • कुल पुरुष 7,074
  • कुल महिलाएं 3,452

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases Of Agra 25 Feb 2021 Four More Case Of Covid-19 In Agra
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के चार और मरीज बुधवार को मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 10530 पहुंच गई है। इसमें से 18 मरीज उपचार करा रहे हैं। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि 10,338 मरीज ठीक हो चुके हैं। 174 की मौत हो चुकी है। बुधवार तक 5,38,432 लोगों के नमूनों की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


फरवरी माह में संक्रमण की दर भले ही कम हुई हो, लेकिन महिलाओं के मुकाबले चार गुना पुरुष संक्रमित मिले हैं, जबकि कुल मरीजों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से दोगुनी ही है। फरवरी में कोरोना वायरस के 40 मामले मिले हैं। इसमें से पुरुषों की संख्या 32 और आठ महिलाएं हैं। अगर कुल 10526 संक्रमित मरीजों में महिला-पुरुष की बात करें तो इसमेें 7074 पुरुष और 3452 महिलाएं रहीं।
विज्ञापन


मथुरा: संदिग्ध परिस्थितियों में दो छात्राएं लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से महिलाओं के मुकाबले दोगुने ही पुरुष रहे, लेकिन फरवरी में पुरुष ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। इन 23 दिन में मिले 40 मरीजों में से 23 मरीज ठीक हो चुके हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इन मरीजों में नौ देहात के और 22 मरीज दयालबाग, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं, बचे हुए नौ मरीज शहर के अन्य कॉलोनियों के हैं। 
 

पुरुष रहते हैं घर से बाहर :सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि इस महीने पुरुषों के लगभग चार गुना संक्रमित होने के पीछे एक बड़ी वजह उनका घरों के बाहर रहना भी है। नौकरी और शहर से बाहर भी जा रहे हैं। इनकी नमूनों की जांच भी अधिक हो रही है।

11 महीने में फरवरी में सबसे कम मरीज
तीन मार्च को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इस महीने 12 मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी और सितंबर में 2818 मरीज मिले थे। दिसंबर से संक्रमण की दर में कमी आई। मार्च 2020 के बाद फरवरी 2021 में सबसे कम मामले सामने आए हैं। 

आगरा मॉडल की खासियत
विदेशों से यात्रा करने वालों की मानीटरिंग

विदेशों से यात्रा कर लौटे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, उनके नमूने लेकर कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही। 14 दिन तक चिकित्सकीय मॉनीटरिंग भी की जा रही है। 

मरीजों के घर के आसपास स्वास्थ्य शिविर
संक्रमित मरीज मिलने के बाद उसके घर के आसपास स्वास्थ्य सर्वे लगाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमेट्री जांच करने के साथ विटामिन सी और आइवरमेक्टिन दवाएं दी जा रही हैं। 
 

नमूने देने के लिए आसान व्यवस्था
जिला अस्पताल समेत 18 बूथों पर बिना शुल्क दिए नमूना देने की सुविधा। एक रुपये के पर्चे पर कोई भी नमूना देकर अपनी जांच करा सकता है। पोर्टल पर ही कोरोना की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो रही है। 

आरोग्य मेले में भी कोरोना की जांच
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला हर रविवार को शहर और देहात के 74 स्वास्थ्य केंद्रों पर लग रहा है। यहां कोरोना वायरस के नमूने लेकर एंटीजन जांच भी कराई जा रही है। संक्रमित मिलने पर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed