{"_id":"58fa57404f1c1b230d8b45aa","slug":"today-will-hit-mercury-dust-storms-will-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लुढ़केगा पारा, चलेगी धूल भरी आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लुढ़केगा पारा, चलेगी धूल भरी आंधी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने से जून सरीखी गर्मी झेल रहे लोगों को अगले दो दिन मामूली राहत मिल सकती है। धूल भरी आंधी के बीच तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट संभव है। हालांकि शुक्रवार को आगरा लगातार तीसरे दिन भी प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ही रहा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा और 27.5 डिग्री रिकार्ड हुआ। सुबह धूल भरी हवाएं चलीं, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद मौसम गर्म होता गया। चिलचिलाती गर्मी में स्कूलों ने कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टी 12:30 बजे कर दी, लेकिन अभिभावकों और शिक्षकों ने 11:30 बजे तक ही स्कूल खोलने की मांग दोहराई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, शनिवार और रविवार को धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। हालांकि तापमान सामान्य ही रहेगा, लेकिन पखवाड़े भर से चल रहा लू का कहर कुछ हद तक कम रहेगा।
विज्ञापन
गर्मी में तीसरे नंबर पर आगरा
शहर अधिकतम न्यूनतम
झांसी 44.7 31.6
बांदा 44.6 25
आगरा 44.1 27.5
अलीगढ़ 42.6 25
इलाहाबाद 40.5 25.5
मेरठ 39 25.5
कानपुर 38 29.8
वाराणसी 38 24
बरेली 37.4 23.1
गोरखपुर 33.7 22.8