{"_id":"5749fb324f1c1ba22c693e9d","slug":"today-will-be-the-biggest-betting-on-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर आज लगेगा सबसे बड़ा सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल पर आज लगेगा सबसे बड़ा सट्टा
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 29 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को होने वाले आईपीएल के फाइनल मैच में शहर में सबसे बड़ा सट्टा लगेगा। पुलिस को यह जानकारी हाल में पकड़े गए सटोरियों से मिली है। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। कई सटोरियों के नंबर भी पुलिस के पास हैं। इन्हें सर्विलांस पर लगाया गया है।
आईपीएल शुरू होते ही सट्टा लगना भी शुरू हो गया था। पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 35 लोग पकड़े गए। मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, टीवी बरामद किए गए। इनसे पूछताछ में यह बात पहले ही सामने आ गई थी कि सबसे बड़ा सट्टा फाइनल पर लगता है। इसके बाद पिछले तीन दिनों में पकड़े गए सटोरियों ने भी यही बताया है। आज का फाइनल हैदराबाद सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर बंगलोर के बीच खेला जाएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सटोरिए हार-जीत के अलावा स्कोर, विकेट, नो बॉल सभी पर सट्टा लगा रहे हैं। फाइनल में करोड़ों का सट्टा लगेगा।
गाड़ियों में खेल रहे सट्टा
पुलिस ने कई होटलों में भी छापामारी की है। इसके चलते सटोरिए अब गाड़ियों में सट्टा खेल रहे हैं। ये गाड़ियां दिनभर घूमती रहती हैं। इनमें लैपटॉप लेकर बैठे सटोरिए दांव लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
सर्विलांस पर हैं 20 नंबर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए सटोरियों के मोबाइल से मिले 20 फोन नंबर सर्विलांस पर लिए गए हैं। इन पर आज पैनी नजर रहेगी। अभी तक बडे़ सटोरिए बचे हुए हैं।
- सटोरियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। आज के मैच में भी पुलिस टीमें अलर्ट रहेंगी। डा. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी