फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Kisan Rail will take 297 tonnes of potatoes from Mainpuri to Bihara in Assam

आज मैनपुरी से किसान रेल असम के बिहारा ले जाएगी 297 टन आलू

Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Today Kisan Rail will take 297 tonnes of potatoes from Mainpuri to Bihara in Assam
जिले के आलू किसानों के लिए खुशखबरी है। मैनपुरी से असम के बिहारा के लिए आलू निर्यात शुरू हो गया है। रेलवे विभाग ने किसान रेल शुरू की है। यह किसान रेल आज सुबह असम के बिहारा के लिए जिले से 297 टन आलू लेकर रवाना होगी।
विज्ञापन

मैनपुरी से असम के बिहार के लिए रेलवे विभाग ने साप्ताहिक किसान रेल शुरू करने का निर्णय लिया था। इसका आज से शुभारंभ होने जा रहा है। साप्ताहिक रेल जिले में सोमवार को पहुंचा करेगी और मंगलवार को असम के बिहारा के लिए रवाना होगी। मैनपुरी से बिहारा के लिए किसान रेल के छह फेरे होंगे। पहला फेरा आज सुबह से शुरू होने जा रहा है। सोमवार की दोपहर से ही किसान रेल में मैनपुरी और फर्रुखाबाद के किसानों का आलू लोड करने का कार्य शुरू कर दिया गया था। देर रात तक आलू लोडिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार की सुबह किसान रेल सेवा के तहत ट्रेन संख्या 00416 बिहारा के लिए रवाना होगी। किसान रेल में 22 बोगी हैं। एक बोगी में 13.5 टन आलू लोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
इन अधिकारियों के प्रयास के बाद मिली सफलता
स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मोहित चंद्रा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रयाग राज विपिन सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके शुक्ला, मंडल यातायात प्रबंधक टूंडला संजय कुमार, वाणिज्य निरीक्षक टूंडला एसके मीणा के प्रयास के बाद इस ट्रेन की सेवा शुरू हो सुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आज सुबह छह बजे ट्रेन होगी रवाना
स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि मैनपुरी और फर्रुखाबाद के किसानों को आलू लोड किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह छह बजे ट्रेन इटावा होते हुए असम के बिहारा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बिना रुके 1962 किमी की दूरी तय करेगी।

------
भाड़े में होगी 50 प्रतिशत की छूट
जिले से पहलीबार आलू निर्यात के लिए शुरू होने वाली किसान ट्रेन में किसानों के लिए भाड़े में छूट भी दी गई है। किसान ट्रेन में किसानों को आलू भाड़ा में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। किसानों को इसका लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed