आगरा में कोरोना: संक्रमण का नया मामला नहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमण का शुक्रवार को एक भी मामला सामने नहीं आया है। 12 दिन में यह पांचवां मौका है, जब एक दिन में कोई मरीज नहीं मिला है। अभी 13 मरीज उपचार करा रहे हैं। कुल संक्रमित 10552 मरीजों में से 175 की मौत हो चुकी है, 10364 मरीज ठीक हो चुके हैं। भले ही कोरोना संक्रमण के मामले एक-दो ही मिल रहे हों, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। फिर भी लापरवाही बरती जा रही है।
ताजनगरी के रेलवे स्टेशनों पर भी कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। स्टेशन में प्रवेश करने से पहले तो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, मगर बाहर की ट्रेनों से कैंट स्टेशन पर उतरने वाले यात्री बिना स्क्रीनिंग के ही बाहर निकलते हैं। स्टेशन पर सैनिटाइजेशन भी बंद है।
प्रवेश पर स्क्रीनिंग, निकास पर नहीं
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाई गई थी। स्टेशन से प्रवेश के समय मशीन से यात्रियों की स्क्रीनिंग होती है। निकास के स्थान पर कोई मशीन नहीं है। पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य स्थानों से आने वाली ट्रेनों से रोजाना पांच हजार से ज्यादा यात्री स्टेशन पर उतरते हैं। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जाती।
इधर आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कोई मशीन नहीं है। स्टेशन पर सैनिटाइजेशन भी बंद है। मास्क लगाने पर भी कड़ाई नहीं की जा रही। स्टॉल संचालक और वेंडर भी बिना मास्क ही यात्रियों को सामान बेच रहे हैं।
कराई जाएगी व्यवस्था
आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्त्व ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना से बचाव के लिए चेकिंग को सख्त किया जाएगा। बाहर से आने वाले यात्रियों की चेकिंग की व्यवस्था भी करवाई जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।