फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   today 301 health worker take vaccination

301 कर्मी आज हो जाएंगे पूरी तरह से प्रतिरक्षित

Sun, 14 Feb 2021 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
today 301 health worker take vaccination
जिले में सोमवार को 301 स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह से प्रतिरक्षित हो जाएंगे। इन कर्मियों को विभाग दूूूूूसरी डोज लगाने जा रहा है। वहीं 845 ऐसे कर्मियों का भी विभाग टीकाकरण करेगा जिनके द्वारा अभी तक अपनी एक भी डोज नहीं लगवाई है। इसके लिए विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ 16 जनवरी को किया गया। इस दिन 301 स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी पहली डोज लगवाई। विभाग ने इन कर्मियों का दूसरी डोज के लिए निर्धारित समय पूरा हो जाने पर उनको पूर्ण प्रतिरक्षित करने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

ये कर्मी अपने पहली डोज के लिए निर्धारित किए गए केंद्र पर पहुंचकर अपना टीकाकरण कराएंगे। इसके अलावा अब तक के चक्र में टीकाकरण कराने के लिए न पहुंचने वाले 845 कर्मियों को भी टीकाकरण के लिए बुलाया गया है। विभाग ने टीकाकरण के लिए कुल 11 केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें से सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, अमांपुर, सिढ़पुरा केंद्रों पर वैक्सीन की खेप भेज दी गई। जबकि जिला अस्पताल, अशोक नगर अस्पताल, मिशन अस्पताल, कलावती अस्पताल पर वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले खेप भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैैक्सीन की दूसरी डोज एवं विंचित कर्मियों के लिए मापप राउंड चलाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। -डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed