फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today 127 couples will hold each other's hand in mass marriage

सामूहिक विवाह में आज 127 जोड़े थामेंगे एक दूजे का हाथ

Mon, 30 Aug 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Today 127 couples will hold each other's hand in mass marriage
नुमाइश पंडाल में सामूहिक विवाह का आयोजन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को 127 जोड़े एक दूजे का हाथ थामेंगे। इस आयोजन का पूरा खर्च समाज कल्याण विभाग उठाएगा। नुमाइश पंडाल में होने वाले आयोजन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शासन द्वारा बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी ब्लॉकों और नगर पंचायतों से आवेदन मांगे गए थे। कुल 127 आवेदनों को चिह्नित कर समाज कल्याण विभाग ने उनके विवाह की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नुमाइश पंडाल में होने वाले आयोजन में उनका विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों से संबंधित जोड़ों को उनके रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया जाएगा। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय और मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विवाह समारोह में मौजूद रहेंगे। दिन भर समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह के नेतृत्व में तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े के आयोजन पर कुल 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर और दस हजार रुपये सामान पर खर्च किए जाएंगे। वहीं बाकी बचे 35 हजार रुपये बेटी की खाते में जमा कराए जाएंगे। ये खर्च सीधे समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed