फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tobacco supply In Tempo At Lockdown Agra Police Caught In Checking

रात के अंधेरे में राशन की जगह तंबाकू की सप्लाई, आगरा पुलिस की चेकिंग में पकड़ा टेंपो

Wed, 27 May 2020 12:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 May 2020 12:28 PM IST
सार

लोडर टेंपो में राशन बताकर ले जा रहा था तंबाकू  

विज्ञापन
Tobacco supply In Tempo At Lockdown Agra Police Caught In Checking
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल चौराहा पर सोमवार रात को पुलिस ने लोडर टेंपो में अवैध तरीके से कानपुर से लाई गई तंबाकू के साथ एक आरोपी को पकड़ा। टेंपो में तंबाकू के 18 बंडल बरामद हुए। आरोपी बिना अनुमति वाहन से तंबाकू लेकर जा रहा था। चेकिंग में बताया कि वह राशन ले जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात को कारगिल से करकुंज की ओर जाने वाले रोड पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी सिकंदरा चौराहे की ओर से एक लोडर टेंपो आता दिखा। इस पर पुलिस ने वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन


चालक ने टेंपो में राशन होने की बात कही। मगर, बिल नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजकुमार निवासी रेलवे कालोनी, थाना छावनी, कानपुर बताया। लोडर वाहन की तलाशी में मधु एक्सट्रा पावर तंबाकू के 18 बंडल बरामद हुए। इनमें 72 बोरे थे, जिनमें 2178 पैकेट तंबाकू थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोदला में की जा रही थी सप्लाई 
निरीक्षक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण तंबाकू पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद अवैध तरीके से तंबाकू को बिक्री के लिए लाया गया था। लॉकडाउन में तंबाकू की बिक्री नहीं हो रही है। इस कारण चोरी छिपे ले जाते हैं। इसको अधिक रेट में बेचा जाता है।

आरोपी यह माल कानपुर के राजू जायसवाल से खरीदकर लाया था। बोदला में मुकेश के यहां पर सप्लाई होना था। परिवहन पास न होने के कारण चेकिंग में खाद्य और बीज की स्लिप दिखा देते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, लॉकडाउन का उल्लंघन और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed