फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   to perform continuous duty for 11 days But bus drivers will get reward

Agra News: 11 दिन की लगातार ड्यूटी करने पर बस चालकों को मिलेगा इनाम

Wed, 08 Nov 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
to perform continuous duty for 11 days
But bus drivers will get reward
कासगंज। दिवाली पर लगातार 11 दिनों तक ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए चालक-परिचालकों को निर्धारित किलोमीटर तक बसों का संचालन करना होगा। निर्धारित लक्ष्य पूरा करने वाले कर्मियों को इनाम मिलेगा।
विज्ञापन

दिवाली पर परदेश में रहकर कामकाज करने वाले लोग अपने घरों को लौटते हैं। इसके लिए बसों में भी यात्रा करते हैं। इस दौरान यात्रियों को दिक्कत न हों इसके लिए रोडवेज ने व्यवस्थाएं की हैं। दिवाली पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसी के मद्देनजर परिवहन निगम तैयारियां करने में जुटा है। बसों की मरम्मत कराने के लिए सामान मंगाया गया है। वहीं बसों का अधिक से अधिक संचालन हो इसके लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। यह योजना 10 से 20 नवंबर तक रहेगी। योजना के अंतर्गत जो चालक-परिचालक 10 दिनों तक बिना अवकाश लिए ड्यूटी करेंगे और 300 किलोमीटर या उससे अधिक प्रतिदिन बसों का संचालन करेंगे। उन्हें 3500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं लगातार 11 दिनों तक 300 किलोमीटर प्रतिदिन बसों का संचालन कराने पर 4400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही संविदा कर्मियों को अतिरिक्त 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वर्कशॉप के कर्मियों को भी योजना का लाभ मिलेगा। वर्कशॉप पर 10 दिनों तक ड्यूटी करने पर 1500 रुपये एवं 11 दिनों तक ड्यूटी करने पर 1800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed