{"_id":"69dc0a689c464503030ea337","slug":"to-increase-the-capacity-of-jails-barracks-will-be-built-with-rs-648-crores-agra-news-c-364-1-ag11019-127623-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेलों की क्षमता बढ़ाने के लिए 6.48 करोड़ से बनेंगे बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेलों की क्षमता बढ़ाने के लिए 6.48 करोड़ से बनेंगे बैरक
Mon, 13 Apr 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जेलों में बंदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार आगरा की जेलों में नए बैरकों का निर्माण करवा रही है। इसके लिए 6.48 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। केंद्रीय कारागार में 4.0099 करोड़ रुपये और जिला कारागार में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
नए बैरकों के निर्माण से बंदियों को रहने के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा और जेलों में भीड़ की समस्या में कमी आएगी। दोनों कारागार में 30-30 व्यक्तियों की क्षमता वाले दो-दो नए बैरकों का निर्माण किया जाएगा। इससे कुल 120 नए बंदियों के रहने की अतिरिक्त व्यवस्था हो जाएगी। जेल प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जेलों के भीतर अनुशासन बनाए रखने और बंदियों को बेहतर सेवाएं देने में भी आसानी होगी।