फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   To improve traffic, SP created two traffic zones in the district

Agra News: ट्रैफिक सुधार के लिए एसपी ने जिले में दो ट्रैफिक जोन बनाए

Sat, 29 Mar 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
To improve traffic, SP created two traffic zones in the district
मैनपुरी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के बाद अब एसपी की निगाह देहात के कस्बों और बाजारों में लगने वाले जाम के निस्तारण पर है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इसी क्रम में जिले में एक के बजाए दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर तैनाती किए हैं। जल्द ही प्रत्येक जोन में शहर और देहात के थानों और क्षेत्रों का निर्धारण होगा। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि ट्रैफिक के लिहाज से शहर में काफी सुधार हुआ है। नो एंट्री जैसी स्थायी व्यवस्था की गई हैं। इसके बाद अब प्लान देहात के कस्बों और बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने का है। जैसे भोगांव, बेवर, घिरोर, किशनी, करहल आदि बड़े कस्बों में जाम की स्थिति रहती है। वहां लगने वाले जाम के कारण, क्या-क्या व्यवस्थाएं अस्थायी और स्थायी रूप से की जा सकती हैं, इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस पूरे प्लान को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed