{"_id":"64dd19abd20cab35e30fe1a4","slug":"tiranga-yatra-of-bjym-came-into-controversy-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-3292-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाद में आई भाजयुमो की तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाद में आई भाजयुमो की तिरंगा यात्रा
Thu, 17 Aug 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। स्वतंत्रता दिवस के दिन भाजयुमो के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा विवादों के घेरे में है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में 5 वर्ष पूर्व हुई हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के भाई विवेक गुप्ता का आरोप है कि चंदन की हत्या के मामले के आरोपी ने भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। वहीं विवेक ने फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं और ट्वीट भी किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मामले की शिकायत की गई।
वर्ष 2018 में 26 जनवरी के दिन चंदन गुप्ता ने अपने साथियों व शहर के लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली थी। तिरंगा यात्रा का शहर में कुछ लोगों ने विरोध किया। जिसको लेकर हिंसा भडक़ गई थी और चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तब शहर में तिरंगा यात्रा निकालने पर रोक रही, लेकिन अब शासन के स्तर से घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत यह यात्रा निकाली गई है। चंदन के भाई विवेक गुप्ता का आरोप है कि उनके भाई की हत्या में शामिल आरोपी आसिफ जिम वाला तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो और फोटो वायरल किया। विवेक का कहना है कि भाई के शहीद होने के बाद से वह लगातार तिरंगा यात्रा की अनुमति मांगते हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें अनुमति नहीं देता। उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। भाजपा हत्यारों को भी शामिल कर रही है।
- चंदन के भाई के द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है। जिस आसिफ के बारे में उनका आरोप है वह पार्टी का न कोई पदाधिकारी है और न सदस्य। भाजयुमो की रैली में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। यदि इसमें कोई शामिल हो गया तो उसकी हमें जानकारी नहीं है। - केपी सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष भाजपा