फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   timing of Thakur Shri Dwarkadhish temple will change from Ramnavmi, note the new timing

मथुरा: रामनवमी से बदल जाएगा ठाकुर श्री द्वारिकाधीश मंदिर का समय, नोट कर लें नई टाइमिंग

Tue, 16 Apr 2024 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 12:06 AM IST
सार

रामनवमी के बाद ठाकुर श्री द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन का समय बदल जाएगा। नए समय के अनुसार शाम को 3:30 बजे के स्थान पर मंदिर 4 बजे खुलेगा। वहीं शाम 7 बजे के स्थान पर 7:30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। 
 

विज्ञापन
timing of Thakur Shri Dwarkadhish temple will change from Ramnavmi, note the new timing
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शनों का समय रामनवमी 17 अप्रैल से परिवर्तित हो जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड. ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज की आज्ञानुसार रामनवमी के दिन से ठाकुरजी के दर्शन के समय में परिवर्तन होता है। इसमें सिर्फ शाम के दर्शनों के समय में परिर्वतन होता है, जबकि सुबह की चारों झांकियां में कोई परिवर्तन नहीं होता है।


बताया कि सुबह मंगला 6:30 से 7:00 बजे तक, 7:40 से 7:55 तक शृंगार के दर्शन, 8:25 से 8:40 ग्वाल के दर्शन और 10 बजे से 11 बजे तक राजभोग के दर्शन होंगे। जबकि 17 अप्रैल की शाम से उद्यापन के दर्शन 4 बजे से 4:20 बजे तक, 4:45 से 4:55 बजे तक संध्या भोग के दर्शन, 5:20 से 5:40 बजे तक संध्या आरती और शयन के दर्शन 6:30 से 7:30 बजे तक होंगे। बताया कि यह समय देवउठान एकादशी तक निरंतर रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed