{"_id":"5dfe23d78ebc3e87a25b4c42","slug":"tight-security-in-mathura-over-caa-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: मथुरा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स, ड्रोन से की गई शहर की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: मथुरा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स, ड्रोन से की गई शहर की निगरानी
Sat, 21 Dec 2019 07:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
डीग गेट पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून को लेकर प्रदेश भर में चल रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में शनिवार को कड़ी सुरक्षा रही। मिश्रित आबादी में पुलिस ने घर की छतों की तलाशी ली व ड्रोन से भी निगरानी की। एसएसपी स्वयं पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे बवाल से शनिवार को शांति रही। पुलिस और पीएसी के जवान शहर में तैनात रहे। एसएसपी शलभ माथुर ने मेवाती, मनोहरपुरा, घीयामंडी, मंडी रामदास की मिश्रित आबादी में लोगों से सौहार्द बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण-रसखान की नगरी के लोगों ने आपसी सौहार्द का संदेश पूरे देश को दिया। जुमे की नमाज से पहले ही पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती और पूरी सख्ती से निपटने की रणनीति भी शांति में अहम रही।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए बृहस्पतिवार रात 12.10 बजे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, जिससे सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।
सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि इंटरनेट सेवा शाम छह बजे से शुरू करा दी गई है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रशासन शहर को शांत रखने के लिए मुस्तैद है।