{"_id":"5dff9de08ebc3e88007298e4","slug":"tight-security-in-mathura-over-caa-protests-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में कड़ी सुरक्षा के बीच बनी रही शांति, पुलिस अफसरों ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में कड़ी सुरक्षा के बीच बनी रही शांति, पुलिस अफसरों ने किया पैदल मार्च
Mon, 23 Dec 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रविवार को शांति बनी रही, वहीं एहतियातन सुरक्षा भी कड़ी रही। मिश्रित आबादी में पैदल गश्त करके पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।
शुक्रवार को नमाज के बाद नागरिकता कानून के विरोध से मथुरा का माहौल कुछ देर गर्माया था, लेकिन उसके बाद शहर में शांति कायम है। रविवार को भी सुरक्षा पूरी तरह से फूल प्रूफ रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएस के जवान मुस्तैद नजर आए।
पुलिस जवानों के संग पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने मिश्रित आबादी में पैदल गश्त की। अफसरों ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। शाम तक पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने पूरी तरह से निगाहें बनाई रखी।

Trending Videos
जन्मस्थान पर सुरक्षा कड़ी
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा भी कड़ी रही। कड़ी तलाशी के मध्य कृष्णभक्त मंदिर में प्रवेश पा सके। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार, गोविंदनगर गेट और आवासीय गेट पर सुरक्षा के जवान मुस्तैद नजर आए।
रेड और यलो जोन में सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस के जवान संदिग्धों पर पूरी निगाहबानी बनाए हुए थे। सुरक्षाकर्मियों को एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने सतर्क और सजग रहते हुए पूरी निगाहबानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी शुलभ माथुर ने कहा कि यलो जोन स्कीम मंगलवार तक जारी रहेगी। पुलिस और पीएसी के जवान अपने-अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद नजर आएंगे। सभी जनपद के लोग शांति बनाए रखें।