{"_id":"686fe61d4ca5acee7f014028","slug":"tight-security-at-shiva-temples-during-saavan-month-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सावन में शिव मंदिरों पर होगी कड़ी सुरक्षा, परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सावन में शिव मंदिरों पर होगी कड़ी सुरक्षा, परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
सार
अधिकारियों की ओर से थाना पुलिस को निर्देश जारी कर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा दुरुस्त रखने को कहा गया है। मंदिरों में दो सिपाही तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सावन में शिव मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर मंदिर पर संबंधित थाने के सिपाही तैनात रहेंगे। प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। सावन के प्रत्येक सोमवार को पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। परिक्रमा मार्ग को लेकर भी रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इस संबंध में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शुक्रवार से सावन शुरू हो रहे हैं। ऐसे में थाना पुलिस को निर्देश जारी कर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा दुरुस्त रखने को कहा गया है। मंदिरों में दो सिपाही तैनात किए गए हैं। शहर में कैलाश, बल्केश्वर, राजेश्वर, रावली महादेव, राजेश्वर, मन:कामेश्वर आदि मंदिरों पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। इन मंदिरों पर विशेष रूप से पुलिस के साथ पीएसी को लगाया गया है।
डीसीपी सिटी ने कहा कि सभी एसीपी को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता के लिए कहा गया है। मंदिरों में अभिषेक के दाैरान किसी तरह की समस्या लोगों को न हो, इसके लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। चारों मंदिरों के परिक्रमा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए भी सुरक्षा प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पूजा की थाली में मिलेगा दूध, प्रसाद और दीपक
शिव मंदिरों के बाहर पूजा के सामान की बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने 51 रुपये से लेकर 101 रुपये तक की थाली में दूध, प्रसाद और दीपक की व्यवस्था की है। वहीं फूलमाला, धतूरा आदि भी अलग से दिए जाएंगे। मंदिरों में पुजारियों ने भी अभिषेक कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।