{"_id":"6526e1a34454528644078996","slug":"tight-police-arrangements-should-be-made-in-the-district-during-festivals-dig-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-5842-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वो पर जिले में की जाए पुलिस की चुस्त व्यवस्था : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वो पर जिले में की जाए पुलिस की चुस्त व्यवस्था : डीआईजी
Wed, 11 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने आगामी त्योहार, मिशन शक्ति, जनसुनवाई, निरोधात्मक कार्यवाही व विवेचना निस्तारण के संबंध में मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने कहा कि रामलीला महोत्सव आरंभ हो चुकें हैं। जिले में जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं। दशहरा पर्व भी चंद दिनों में आने वाला है। इन सभी पर्वो को ध्यान में रखते हुए पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इस दरम्यान महत्वपूर्ण ड्यूटी का पूर्ण सतर्कता के साथ निर्वहन किया जाए । मिशन शक्ति, शक्ति दीदी अभियान से बालिकाओं, महिलाओं में महिला अपराधों व साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।
महिला आरक्षी बीट भ्रमण कर महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुने और निदान करें। सभी स्तर के अधिकारी समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई कर आम जन मानस की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनें और न्यायोचित कार्यवाही करे। थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ सौम्य एवं शालीनता से व्यवहार किया जाए एवं उनकी समस्याओं को सुनकर अतिशीघ्र निराकरण किया जाए। जनपद के सभी थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस बल तथा डायल 112 से सघन पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराई जाए । खनन माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया एवं अपराधिक माफियाओं को चिह्नित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। लंबित विवेचनाओं का अतिशीघ्र निस्तारण करें। किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अवैध कार्य (जुआ, सट्टा व शराब की बिक्री) को किसी भी दिशा में न होने दिया जाए। इस दौरान एसपी सौरभ दीक्षित सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।