Taj Mahal: ताज के रात में दीदार के लिए ऑनलाइन बुक हो सकेगी टिकट, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल कर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की मांग की गई थी। आवेदन में कहा गया था कि अभी उन्हें रात को ताज का दीदार करने के लिए एक दिन पहले आगरा जाना होता है और लाइन में खड़े होकर टिकट लेना होता है, जो पर्यटकों के लिए बेहद परेशानी भरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने रात को ताजमहल का दीदार करने के लिए लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन टिकट की मंजूरी दे दी। अब लोगों को एक दिन पहले लाइन में खड़े होकर टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल कर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की मांग की गई थी। आवेदन में कहा गया था कि अभी उन्हें रात को ताज का दीदार करने के लिए एक दिन पहले आगरा जाना होता है और लाइन में खड़े होकर टिकट लेना होता है, जो पर्यटकों के लिए बेहद परेशानी भरा है।
आगरा एक्सप्रेस वे - वृंदावन सड़क के लिए 1,032 पेड़ों को काटने की मिली अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा एक्सप्रेस वे - वृंदावन सड़क के लिए 1,032 पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी। 7.278 किलोमीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए 1032 पेड़ों को काटने की इजाजत मांगी गई थी।
पीठ ने इसकी इजाजत देते हुए सबंधित अथॉरिटी को छह महीने के भीतर इसके एवज में 10,350 पौधे लगाने का निर्देश दिया है। पीठ ने न्याय मित्र वरिष्ठ वकील एडीएन राव को पौधारापण वाली जगह का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।