{"_id":"5af2f8bf4f1c1b9f098b904c","slug":"thunderstorms-rain-hits-etah-after-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तूफान के अलर्ट के बाद बिगड़ा मौसम का मिजाज, लोगों में घबराहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान के अलर्ट के बाद बिगड़ा मौसम का मिजाज, लोगों में घबराहट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 09 May 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के अलर्ट के बाद बुधवार को एटा जिले में आंधी और बरसात ने दस्तक दी। लोग तूफान की आहट से घबराते नजर आए। आसमान में काले बादल घिरते देख लोग घरों की ओर दौड़ लगाते दिखे।
तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने भी लोगों को परेशान किया। इसके बाद बारिश हुई और बादलों की गरज ने बेचैनी बढ़ा दी। जलेसर में ओले गिरने से किसान चिंतित नजर आए।
दरअसल, दो दिनों से तूफान को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोग आशंकित थे। बुधवार को सुबह गर्मी और सूर्यदेव के तेवरों ने लोगों की दुश्वारी बढ़ाई।

शाम होते ही बदला मौसम का मिजाज
आंधी में गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
शाम होते-होते आसमान को काले बादलों ने घेर लिया। काले बादलों को देख लोग तूफान की आशंका से घिरते नजर आए। इसके साथ ही लोगों ने घरों और सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाना शुरू कर दिया।
तेज रफ्तार से चली आंधी और हवाओं ने लोगों को खासा बेचैन किया। इस दौरान जगह-जगह होर्डिंग टूटे, तो कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं। हालांकि कोई भारी नुकसान नहीं हुआ।
तेज हवाओं के साथ ही बादलों की गरज संग बरसात होने से लोगों ने राहत महसूस की। रिमझिम बरसात के बाद वातावरण सामान्य हो गया। वहीं काले बादलों की गरज किसानों की चिंता बढ़ाती रही।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट
आंधी में गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
जलेसर क्षेत्र में ओलों ने लोगों की दुश्वारी बढ़ाई। तेज गरज के साथ शाम को हुई झमाझम बरसात संग ओले गिरे। जिससे किसान परेशान नजर आए। तमाम किसान खेत पर फसल बचाने के लिए बंदोबस्त करते दिखे।
मौसम में बदलाव के बाद तापमान गिरता नजर आया। दोपहर तक अधिकतम 41 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। शाम को मौसम बदलते ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री पर आ गया।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद और मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता दिखाई। मौसम बदलते ही बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई, जो कि देर शाम सुचारू हो सकी।