फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thugs passed off goods worth lakhs of rupees from two silver merchants of Agra by creating fake firms

Agra News: फर्जी फर्म बनाकर चांदी कारोबारियों को बनाया निशाना, शातिर ठगों ने लाखों रुपये का माल किया पार

Mon, 14 Aug 2023 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 11:01 PM IST
सार

आगरा में ठगों ने फर्जी फर्म बनाकर चांदी कारोबारियों को निशाना बनाया। शातिर ठगों ने दो व्यापारियों से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। 

विज्ञापन
thugs passed off goods worth lakhs of rupees from two silver merchants of Agra by creating fake firms
थाना कोतवाली, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फर्जी फर्म बनाकर ठगों ने कोतवाली क्षेत्र के दो चांदी कारोबारियों को अपना निशाना बनाया। ठगों ने कोलकाता और पुणे में 12 लाख रुपये के जेवरात मंगवाए। इसके बाद रकम नहीं दी। पीड़ितों ने एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


चांदी कारोबारी पंकज अग्रवाल ने अहमदाबाद के केतन सोनी की कृष्णा ज्वेलर्स के नाम से फर्म पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आरोप है कि 4.81 लाख रुपये के चांदी के जेवरात के बदले नकली चांदी भेज दी। मामले में कोतवाली क्षेत्र की पीतांबरा कुरियर कंपनी भी आरोप लगाए गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया था कि जिस फर्म ने माल मंगवाया था, वो भी नहीं मिली। मामले में कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी तरह कोतवाली के दो कारोबारियों को शिकार बनाया गया। राकेश और अन्य चांदी कारोबारी को पहले व्हाट्सएप पर मैसेज किए गए।

यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की दो किमी लंबी लाइन, बेहोश होकर गिरी महिला

इसके बाद कॉल करके व्यापार करने के लिए जेवरात मंगाए गए। कोलकाता और पुणे में 12 लाख रुपये का माल गया था। मगर, रकम नहीं दी गई। बाद में फर्म फर्जी निकलीं। पीड़ित कारोबारियों ने एसीपी कोतवाली को शिकायत पत्र दिया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed