Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thugs got job in Jalkal department attendance for seven months and got salary Fraud exposed

UP: ठगों ने जलकल विभाग में लगवा दी नौकरी, सात महीने हाजिरी लगी और वेतन भी मिला; फिर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

Sun, 30 Jul 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 10:04 AM IST
सार

जलकल विभाग में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगे गए। मां-बेटे पर एक और केस दर्ज हुआ है। हैरानी की बात तो ये है कि पीड़ित ने सात महीने नौकरी की और उसे वेतन भी मिला। 
 

विज्ञापन
thugs got job in Jalkal department attendance for seven months and got salary Fraud exposed
Fake - फोटो : Istock

विस्तार

आगरा के बालूगंज के हर्षित शर्मा की ठगी का शिकार एक और युवक सामने आया है। उसने सात महीने तक ऑफिस में नौकरी की, रजिस्टर में हाजिरी लगाई और खाते में वेतन भी प्राप्त किए। इसके बाद पता चला कि उसका नियुक्ति पत्र ही फर्जी था। पीड़ित ने थाना रकाबगंज में हर्षित शर्मा और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पहले भी लोग मां-बेटा पर केस दर्ज करा चुके हैं।

विज्ञापन


चार किस्तों में लिए चार लाख रुपये 

अजीत नगर खेरिया मोड़ निवासी युधिष्ठिर सिंह ने केस दर्ज कराया है। बालूगंज निवासी हर्षित शर्मा और उसकी मां शशि शर्मा को नामजद किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जनवरी 2021 में बेटे पीयूष सिंह की मुलाकात हर्षित शर्मा से हुई थी। हर्षित शर्मा ने खुद को जलकल विभाग में कार्यरत बताया। कहा कि उसकी महाप्रबंधक जलकल विभाग से काफी पहचान है। मृतक आश्रित कोटे में नौकरियां निकली हैं। उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए चार लाख खर्च करने होंगे। इसके बाद दो किस्तों में चार लाख ले लिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पूर्व मेयर भाजपा नेता किशोरीलाल माहौर का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ खुलासा 

नियुक्ति पत्र देने के समय अधिकारियों को रिश्वत के रूप में देने के लिए चार लाख रुपये और लिए। इस तरह आठ लाख लेने के बाद अपने ऑफिस में बुलाने लगा। मार्च से सितंबर 2021 तक खाते में 30150 रुपये वेतन के रूप में डाले। उससे हाजिरी रजिस्टर पर साइन भी करवाता था। बाद में वेतन देना बंद कर दिया। जब इस बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। तब उन्हें पता चला कि नियुक्ति पत्र, अटेंडेंस रजिस्टर, पे स्लिप सब फर्जी थे। रुपये मांगने पर एक चेक दिया जो बैंक में लगाने पर पता चला कि खाता बंद है। आरोपी मां-बेटा घर से भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed